अज्ञात कारणों से महुअरिया में विवाहिता ने लगाई फांसी

---Advertisement---

 

दुद्धी/सोनभद्र| कोतवाली क्षेत्र के महुअरिया गांव के बीच टोला अगरिया बस्ती में सोमवार की रात्रि घर मे अकेली रह रही विवाहिता ने घर के बरेड़ से साड़ी के टुकड़े के सहारे फांसी लगा कर आत्माहत्या कर ली | घटना की जानकारी तब हुई जब पास पड़ोस के खेल रहे बच्चों ने नित्य की भांति मंगलवार की सुबह 10 बजे तक उसके घर का दरवाजा खुलना नही पाया| ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुँची कोतवाली पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई|
महुअरिया के बीचटोला अगरिया बस्ती निवासिनी 50 वर्षीय कमला देवी पत्नी बच्चू लाल काफी दिनों से घर मे अकेली रहती थी ,कि उसने सोमवार की रात्रि अज्ञात कारणों से फांसी लगा ली|बस्ती वालों को घटना की जनाकारी तब हुई जब मंगलवार को सुबह 10 बजे तक विवाहिता ने अपना दरवाजा नहीं खोला वहीं उसी दरमियान उधर से गुजर रहे मृतिका के भसुर ने जब दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा अंदर से बन्द मिला ,जब अंदर झांक कर देखा तो विवाहिता झूल रही थी ,फिर आस पास की ग्रामीणों की सहायता से छप्पर हटाकर घर मे प्रवेश कर विवाहिता को फंदे से उतारा गया ,उधर मौके पर पहुँची पुलिस के एसआई दिग्विजय सिंह ,एनामुल हक ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया विवाहिता ने किन कारणों से फांसी लगाई पुलिस इसकी जांच कर रही है | ग्राम प्रधान डॉ विजय कुमार ने बताया कि मृतिका के दो लड़के राजकुमार व देवनारायण है जो बाहर काम करते है वहीं पति भी राजस्थान में काम करता है|विवाहिता घर में अकेले रहती थी|

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment