विश्व रक्तदान दिवस 14 जून को सफल बनाने के लिए तहसील सभागार में बैठक हुई संपन्न ||

---Advertisement---

सेराजुल होदा

दुद्धी / सोनभद्र | आगामी 14 जून को विश्व रक्तदान दिवस को पूरी तरह सफल बनाने के लिए स्थानीय तहसील सभागार में तहसीलदार बृजेश कुमार वर्मा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ शाह आलम अंसारी, डॉ प्रकाश चंद्र जायसवाल, भाउराव देवरस राजकीय महाविद्यालय के प्रवक्ता डॉ मिथिलेश कुमार ने संयुक्त रूप से अधिवक्ताओं संघ बैठक की और सभी ने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामपाल जौहरी के अगुवाई मे उपस्थित अधिवक्ताओं से 14 जून दिन बुधवार को सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे के बीच विश्व रक्तदान दिवस पर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बढ़-चढ़कर ब्लड डोनेट करने का आग्रह किया | इस अवसर पर तहसील सभागार में अध्यक्ष रामपाल जौहरी एडवोकेट , पूर्व अध्यक्ष राम अजोर भारती एडवोकेट, प्रभु सिंह एडवोकेट, कुलभूषण पांडे एडवोकेट, सचिव रामेश्वर प्रसाद राव एडवोकेट, पूर्व सचिव मनोज कुमार मिश्रा एडवोकेट, सत्यनारायण यादव एडवोकेट, अंजनी कुमार यादव एडवोकेट सहित दर्जनों अधिवक्ता मौजूद रहे |

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment