अज्ञात वाहन की चपेट में ‌आने से बैट्री संचालित ई रिक्शा सवार एक की मौत, दो घायल।

---Advertisement---

 

सरफुद्दीन संवाददाता सलखन

सलखन सोनभद्र चोपन थाना क्षेत्र के अन्तर्गत मारकुंडी घाटी मुख्य राज मार्ग स्थित घाटी के समीप सोमवार रात 10 बजे के लगभग राबर्ट्सगंज से बैट्री संचालित ई रिक्शा टोटो का चालक एक महिला एक लड़का दो सवारी लेकर चोपन की ओर जा रहा था कि पुरानी मारकुंडी घाटी उतरने के पश्चात जैसे घाटी के समीप डिवाइडर से घुमाना चाहा पिछे आ रही तेज रफ्तार से अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से चालक को रौंदता हुआ चोपन की ओर फरार हो गया। वहीं एक महिला एक लड़का को हल्की-फुल्की चोट लगने के पश्चात घटना स्थल दोनों फरार हो गये। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस छत वृक्षत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया। चालक के पास एक मोबाइल के अलावा पहचान के प्रति कुछ नहीं मिला। शव शिनाख्त के लिए पुलिस रात भर हलकान रहीं सुबह समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment