तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो पलटने से बाल बाल बचे सवार |

---Advertisement---

सेराजुल होदा

दुद्धी / सोनभद्र | स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बीती रात्रि करीब 10 बजे के आसपास दुद्धी – आश्रम मोड़ मार्ग पर मनबसा गांव के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो के खाइ मे गिरने से उसमें सवार सभी लोग बाल -बाल बचे | प्राप्त जानकारी के अनुसार आश्रम मोड़ से दुद्धी की ओर आ रही एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर मनबसा गांव के पास 20 फीट गहरी खाई में जा गिरी | जिससे उसमें सवार लोगों की चीख-पुकार मचने पर स्थानीय ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालकर सभी को सुरक्षित उनके गंतव्य की ओर रवाना किया | जबकि एक घायल व्यक्ति को ग्रामीणों ने रात्रि में ही इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र को भेजा |

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment