अनिल जायसवाल
डाला सोनभद्र – स्थानीय डाला चौकी अंतर्गत आकस्मिक चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल का नंबर प्लेट टूटा होने के कारण , उक्त मोटरसाइकिल को जप्त करके की गई कार्यवाही।
नगर पंचायत – डाला बजार निवासी इम्तियाज अपने डाला बाजार स्थित दुकान से लगभग 7.30 बजे शाम को डाला चढ़ाई पेट्रोल टंकी पर पेट्रोल भरवाने जा रहा था कि गस्त के दौरान सीओ सदर, थानाध्यक्ष – चोपन , व चौकी इनचार्ज डाला द्वारा जांच में सम्बन्धित मोटरसाइकिल पर नम्बर प्लेट टूटा पाए जाने व मौके पर कागजात न होने के कारण उसे चौकी परिसर में खड़ा कर कार्यवाही कर दी गयी।
आपको बताता हूं की डाला में ऐसे बहुत से मोटरसाइकिल है जो अक्सर चौकी परिसर में खड़ा रहते है। जिसको चौकी इंचार्ज महोदय देखते रहते है। फिर कार्यवाही क्यों नही होती। या कानून की तहत विशेष सुबिधा उपलब्ध कराई जा रही है।

