चेयरमैन ने इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण का किया, उद्घाटन भूमि पूजन

---Advertisement---

सेराजुल होदा

दुद्धी सोनभद्र। कस्बे के वार्ड नंबर 5 में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन ने आज शनिवार को विधिवत भूमि पूजन के बाद सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन ने कहा कि नगर के हर छोटे-बड़े गलियों मोहल्लों में इंटरलॉकिंग सड़के और पक्की सड़कों का जाल बिछाकर नगर वासियों के लिए सुगम रास्ता बनाया जाएगा जिससे नगर वासियों को आने जाने में किसी प्रकार की असुविधा और परेशानी न हो सके। उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में पथ प्रकाश की मेन रोड से लेकर गलियों और मोहल्लों में लाइट लगाए जाने के निर्देश दिए गए हैं जिससे लोगों को रोशनी मिल सके और आने जाने में किसी प्रकार की दिक्कत ना हो सके। उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे नगर में बेहतर कार्य किए जाएंगे आम जनमानस को हर तरह की सुविधा मिल सके। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी भारत सिंह ने बताया कि कस्बे के वार्ड संख्या पांच सलीम के घर से गुलाब के घर तक इंटर लॉकिंग सड़क डूडा के माध्यम से बनाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इंटरलॉकिंग निर्माण पर 8 लाख 86 हजार लगभग अनुमानित लागत बताई गई है। उन्होंने बताया कि बरसात के दिनों में उस गली में रहने वाले नगर वासियों को आने-जाने में दिक्कत होती थी बरसात होने के समय कीचड़ हो जाया करते थे उससे नगर वासियों के निजात के लिए डूडा के माध्यम से इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। इस मौके पर डूडा के अधिकारी नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी भारत सिंह कौशल जौहरी के अलावा कई अन्य लोग वार्ड वासी मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment