*भीषण उमस गर्मी से आम जनजीवन पशु-पक्षी बेहाल, किसानों ने नहर चालु कराने की मांग की*

---Advertisement---

 

सरफुद्दीन संवाददाता सलखन

सलखन सदर विकास खण्ड क्षेत्र के अन्तर्गत सलखन न्याय पंचायत क्षेत्र के अन्तर्गत पहाड़ी ग्रामीण अंचलों समेत आसपास के क्षेत्रों इन दिनों भीषण गर्मी उमस गर्मी से जहां आम जनमानस समेत पशु पक्षी भी बेहाल है ऐसी स्थिति में किसानों ने जिला अधिकारी से अविलंब सोन पम्प मुख्य नहर चालु कराने की मांग किया है। उक्त सम्बंध में मदन मोहन यादव,राममुरत यादव, राजेश मिश्रा श्रवण कुमार पूर्व प्रधान, राजकुमार मिश्रा, इत्यादि लोगों ने बताया कि इस भीषण गर्मी में जहां विधुत कटौती से आम जनमानस बेहाल है वहीं जलस्तर नीचे भाग जाने से नदी नाले ताल तलैया नहर सुख गये है वहीं जंगली पशु पक्षी जानवर पानी तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं वहीं किसानों की धान की नर्सरी डालने का समय हो जाने पर भी आज तक सोन पम्प मुख्य नहर चालु न होने के कारण किसान भी धान की नर्सरी डालने को लेकर चिंतित हैं। उक्त सम्बंध में क्षेत्रीय किसानों ने जिला अधिकारी से अविलंब सोन पम्प मुख्य नहर चालु कराने की मांग किया है। जिससे आम जनमानस पशु-पक्षियों को भी राहत मिल सके।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment