समाधान दिवस पर पड़े प्रार्थना पत्र को फारेस्ट विभाग ने किया अनदेखी

---Advertisement---

 

मुस्तकीम खान सोनभद्र

एक सप्ताह पूर्व निवासी बारी महेवा विधवा रमवंती देवी पत्नी स्व0धर्मराज विकास खण्ड कर्मा ने समाधान दिवस पर जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र लिखकर दी थी कि लगभग 40 वर्ष पुराना शीशम का पेड़ आधा सूखा आधा हरा जर्जर हालत में सड़क किनारे मेरे घर के सामने स्थित है।जो कभी भी गिर कर जन धन को नुकसान पहुंचा सकता।जिससे बड़ी दुर्घटना को दावत दे रहा है जिसे कटवाये जाना जन हित में जरूरी है।प्रार्थना पत्र को स्वीकार कर जिलाधिकारी/समाधान अधिकारी ने प्रार्थना पत्र को सम्बंधित अधिकारी फारेस्ट विभाग को सौंप दिया।परंतु एक सप्ताह बावजूद सम्बंधित अधिकारी द्वारा कोई पहल नहीं हुई।प्रार्थनी ने बताया कि आधी तूफान से बड़े बड़े टाबर,पेड़,घर तहस नहस हो जा रहे हैं तो इस सूखे पेड़ की क्या बुनियाद।ढाक के तीन पात वाली कहावत चरितार्थ हो रही है। विधवा महिला रमवंती देवी ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट एकबार फिर कराते हुए पेड़ को कटवाये जाने की मांग की है जिससे जन धन की हानि होने से बचा जा सके।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment