विस्थापितों से पूछताछ करने के बाद खाली पड़े घरो पर चला बुलडोजर ।

---Advertisement---

दुद्धी, सोनभद्र। कनहर सिंचाई परियोजना के डूब क्षेत्र में पैकेज का लाभ ले चुके भिसुर गांव के लोगों को खाली कराने के लिए बुधवार को बुलडोजर एवं भारी पुलिस बल के साथ डूब क्षेत्र के भीसुर गांव पहुंचे नायब तहसीलदार विशाल पासवान ने मौके पर मौजूद विस्थापितों से पूछताछ करने के बाद खाली पड़े घरो पर बुलडोजर चलवाना शुरू कर दिया। नायब तहसीलदार ने बताया कि कनहर सिंचाई परियोजना के डूब क्षेत्र में आने वाले विस्थापितों को विस्थापन पैकेज का लाभ दिया जा चुका है। पिछले कई महीनों से नोटिस एवं डुगडुगी पिटवाकर घर खाली करने की अपील करने के बावजूद कुछ लोग तो अपने गृहस्थी का सामान लेकर यहा से जा चुके है। कई लोग अभी भी परियोजना की भूमि पर कब्जा जमाए बैठे है। कई बार नोटिस एवं अपील के बावजूद भूमि से कब्जा न हटाने की बात को शीर्ष अधिकारीयों के संज्ञान में लाया गया। आने वाले बरसात के बारिश में लोगों को किसी खतरे से सामना न करना पड़े,इसके लिए चिन्हित क्षेत्र को खाली कराना प्रशासन की विवशता है। बुधवार से प्रशासन द्वारा अभियान शुरू भीसुर में खाली पड़े घरो को ढहाया गया। इस मौके पर अमवार चौकी इंचार्ज चन्द्रशेखर सिंह,सिंचाई विभाग अवर अभियंता नन्दलाल यादव के साथ ही हलका कानूनगो एवं लेखपाल भी मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment