सोनभद्र । जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष एवं सकुशल सम्पन्न कराने हेतु ओबरा में स्थापित मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा-

आज दिनांक-11.05.2023 को नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 को निष्पक्ष, पारदर्शी, स्वतंत्र एवं सुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत से भ्रमणशील रहकर जिलाधिकारी श्री चन्द्र विजय सिंह व पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह द्वारा शिक्षा निकेतन इंटर मीडियट कालेज ओबरा व इंगलिश मीडियम प्राइमरी विद्यालय बिल्ली मारकुण्डी ओबरा में स्थापित मतदान बूथ का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

