महुआ के पेड़ के नीचे मिला वृद्ध का शव

---Advertisement---

महुआ के पेड़ के नीचे मिला वृद्ध का शव

(ब्यूरो चीफ/जयदीप गुप्ता)
कोन।स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खरौंधी के टोला घाघिया में महुआ के पेड़ के नीचे बुधवार की शाम लगभग सात बजे एक वृद्ध का शव राहगीरों ने देखा जिसकी सूचना पुलिस को दी वही देखते ही देखते मौके पर सैकड़ो ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए और कुछ ही समय बाद पुलिस भी पहुंच गई।पुलिस के काफी प्रयास के बाद शव का शिनाख्त कोन थाना क्षेत्र के परसाजरी( बागेसोती)निवासी 68 वर्षीय धर्मराज पुत्र अक्लू के रूप में हुई पुलिस ने आगे की कार्यवाही करते हुए मृतक के शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा।थाना प्रभारी निरीक्षक अमरजीत चौहान ने बताया की मृतक के परिजनों से जानकारी मिली है की मृतक धर्मराज दिमागी रूप से कमजोर था और पिछले तीन दिनों से घर से लापता था जिसकी खोज बिन परिजनों द्वारा की जा रही थी उसी बीच उसकी मौत की सूचना मिली।वहीं स्थानीय लोग आशंका जता रहे है की लू का दिन होने की वजह से भूख प्यास के कारण इनकी लू लगने से मौत हो गई ग्रामीणों ने कहा की मृतक धूप से राहत के लिए पेड़ के नीचे आराम पाने के लिए सो रहा होगा और भूख प्यास की वजह से ही उसकी मौत हुई होगी।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now