शक्तिनगर पुलिस द्वारा 03 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 42 मीटर बिजली का तार बरामद-

---Advertisement---

 शक्तिनगर /सोंनभद्र पुलिस द्वारा 03 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 42 मीटर बिजली का तार बरामद-

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन में जनपद सोनभद्र में वाहन चोरी पर प्रभावी रोकथाम लगाने घटनाओं के शीघ्र अनावरण व उसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 10.05.2023 को थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा सुरेश कबाड़ी की दुकान जमशीला से चोर गिरोह के 03 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से 42 मीटर चोरी की एल्यूमिनियम का बिजली का मोटा तार वजन लगभग 50 किग्रा0 बरामद किया गया । उक्त के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-65/2023 धारा 41, 414, 411 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की गयी ।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण-*
1. सुरेश सोनकर पुत्र भाई लाल, निवासी जमशीला, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 50 वर्ष ।
2. असगर अली पुत्र अनवर अली, निवासी खड़िया बाजार, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 23 वर्ष ।
3. सुरज कुमार गुप्ता पुत्र रामसजीवन गुप्ता, निवासी खड़िया बाजार, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 20 वर्ष ।

*बरामदगी का विवरणः-*
1. एक बण्डल में चोरी का लगभग 42 मीटर एल्यूमिनियम बिजली का तार ।

*पुलिस टीम का विवरण-*
1. उ0नि0 शशिभूषण, चौकी प्रभारी बीना, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र ।
2. हे0का0 सतीश सिंह, चौकी बीना, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र ।
3. का0 नीरज पटेल, चौकी बीना, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र ।
4. का0 मुकेश कुमार चौधरी, चौकी बीना, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment