बभनी /सोनभद्र
12,000/- ईनामिया, गैगेस्टर एक्ट में वांछित गैंगलीडर को अवैध असलहे मय कारतूस के साथ बभनी पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना बभनी पर पंजीकृत मु0अ0सं0-112/2022 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम,1986 मे संलिप्त वांछित अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु डॉ0 यशवीर सिंह पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा 12,000/- का पुरस्कार घोषित किया गया था । जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी को विशेष निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के क्रम में दिनांक 08.05.2023 को थाना बभनी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर डूमरहर से विछियारी जाने वाले मार्ग से उपरोक्त घटना में वांछित/फरार रुपये 12,000/- के पुरस्कार घोषित गैंगलीडर सोनू पुत्र अली शेर खां, निवासी डुमरहर, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार कर जामतलाशी ली गयी तो कब्जे से अवैध 01 अदद तमंचा 303 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद कर अभियुक्त उपरोक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-*
1. सोनू पुत्र अली शेर खां, निवासी डुमरहर, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 21 वर्ष ।
*अभियुक्त सोनू आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0-08/2022 धारा 3, 5ए, 8 गोवध निवारण अधिनियम, थाना करमा, जनपद सोनभद्र ।
2. मु0अ0सं0-112/2022 धारा 3(1) गैंगेस्टर अधिनियम, थाना करमा, जनपद सोनभद्र ।
3. मु0अ0सं0-46/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र ।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः-*
1. प्रभारी निरीक्षक श्री अमित सिंह, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र।
2. उप निरीक्षक रामसिंहासन शर्मा, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र ।
3. मुख्य आरक्षी भरत यादव, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र ।

