म्योरपुर /सोनभद्र पुलिस द्वारा अवैध एक अदद देशी 12 बोर भरुहा बन्दूक के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार-
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के कुशल निर्देशन में नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर जनपद में अवैध शस्त्र की बरामदगी एवं गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 05.05.2023 को थाना म्योरपुर पुलिस द्वारा ग्राम धनखोर तिराहे से 01 अभियुक्त राजकुमार पुत्र शिवचरन निवासी करचा टोला, थाना बभनी, सोनभद्र उम्र लगभग 32 वर्ष को अवैध शस्त्र के साथ गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना म्योरपुर पर मु0अ0सं0 -49/2023 धारा -3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
1. राजकुमार पुत्र शिवचरन निवासी करचा टोला, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र ।
*बरामदगी का विवरण-*
1. अवैध एक अदद देशी12 बोर भरुहा बन्दूक बरामद ।
*अभियुक्त राजकुमार का आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0 -49/2023 धारा -3/25आर्म्स एक्ट, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र ।
2. मु0अ0सं0 -60/2009 धारा -302 भा0द0वि0 थाना बसन्तपुर जनपद सूरजपुर छत्तीसगढ़ ।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरणः–*
1.उ0नि0 बृजेश कुमार पाण्डेय, चौकी प्रभारी लिलासी, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र।
2.आरक्षी मुकेश सरोज, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र ।
3.आरक्षी चालक राजेश कुमार, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र ।

