हाजी सलीम हूसैन,
राबर्ट्सगंज/सोनभद्र पुलिस द्वारा जमीनी विवाद को लेकर एक व्यक्ति को लाठी/डण्डों से पीटकर हत्या करने वाले 02 अभियुक्तों किया गिरफ्तार, निशान देही पर आलाकत्ल लाठी भी बरामद*
*प्रकरण-* अवगत कराना है कि दिनांक 08.04.2023 वादी श्री अनिल कुमार पुत्र नन्द कुमार निवासी कैथी, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि मेरे पिता को विपक्षीगण द्वारा जमीनी विवाद को लेकर लाठी व डण्डा लेकर गाली गलौज देते हुए मेरे पिता को जान से मारने कि नियत से मारा-पीटा गया जिसपर इलाज हेतु ले जाते समय मेरे पिता की मृत्यु हो गयी । जिसके सम्बन्ध मे थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0-183/2023 धारा 302, 147, 148, 149, 504, 506 भादवि बनाम 1. शम्भू पुत्र धनीराम 2. राजेश पाण्डेय 3. उमेश पाण्डेय 4. राजु पाण्डेय पुत्रगण शम्भू पाण्डेय 5. मोनू पाण्डेय पुत्र मोहन पाण्डेय 6. गगन पाण्डेय पुत्र अनिल पाण्डेय 7. हरिकृष्णा पाण्डेय पुत्र अज्ञात समस्त निवासीगण ग्राम डुमरीया, पोस्ट कैथी, थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र व तीन व्यक्ति नाम पता अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। उक्त घटना के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एवं क्षेत्राधिकारी नगर को विशेष निर्देश दिये गये कि घटना में संलिप्त अभियुक्तगणों की शीध्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गयी । उक्त निर्देश के क्रम में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस की गठित टीम द्वारा दिनांक 11.04.2023 को ग्राम कैथी के पास से वांछित अभियुक्तगण 1. शम्भूनाथ पाण्डेय पुत्र स्व0 धनीराम पाण्डेय, निवासी डोमरिया, थाना राबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 73 वर्ष 2. राजू पाण्डेय पुत्र शम्भूनाथ पाण्डेय निवासी डोमरिया, थाना राबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 24 वर्ष को गिरफ्तार कर उनके निशानदेही पर घटना कारित करने वाले आलाकत्ल 02 अदद लाठी बरामद किया गया। उक्त घटना मे संलिप्त अन्य वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है। गिरफ्तारी/बरामदगी का विवरण निम्नवत् है-
*गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह, थाना राबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।
2. आरक्षी रमेश गोंड़, थाना राबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।
3. आरक्षी अजय कुमार मौर्य, थाना राबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।

