सेराजुल होदा
दुद्धी / सोनभद्र | नगर निकाय चुनाव की घोषणा होने के साथ ही जिला प्रशासन ने आदर्श आचार संहिता को लेकर जनपद के समस्त नगर पालिका / नगर पंचायत क्षेत्रों में आदर्श चुनाव आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन के निर्देश जारी किये | इसी क्रम मे नगर पंचायत दुद्धी के अधिशाषी अधिकारी भरत सिंह ने अपने अधिनस्थ कर्मियों के साथ रात्रि से ही दीवारों, खंभों पर लगे प्रत्याशियों / संभावित उम्मीदवारों के बैनर / पोस्टर को उतरवाने मे लग गए | कई स्थानों पर लगे बड़े-बड़े होर्डिंग को जो चुनावी माहौल बनाने के लिए लगा था आज सुबह से ही हटाये जाते रहे | आपको बता दें कि रविवार की शाम 7 से नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है |
इसी क्रम जनपद सोनभद्र मे आगामी 11 मई को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान होगा | जबकि 13 मई को वोटों की गिनती की जाएगी | चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही पूरे जनपद मे आदर्श आचार संहिता के अनुपालन को लेकर जिला प्रशासन मुस्तैद है |

