सेराजुल होदा
दुद्धी/ सोनभद्र|माध्यमिक भारतीय रसोइयां वेलफेयर एसोशिएशन उ0प्र0 की एक अति आवश्यक बैठक संघ के उपाध्यक्ष उषा साहू की अध्यक्षता में खेल मैदान छुट्टी में सम्पन्न हुई। बैठक में रसोइया लोगों को 10 माह का मानदेय देकर 12 माह काम कराने पर तीखा विरोध किया गया | प्रदेश उपाध्यक्ष ऊषा साहू ने बैठक को संबंधित करते हुए कहा कि विगत कई वर्षो से रसोईया लोगों को राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने और मँहगाई के सापेक्ष मानदेय बढ़ाकर 10 हजार प्रतिमाह करने आदि अन्य सवाल पर सरकार व विभाग का ध्यान आकृष्ट कराने के लिए लगातार धरना प्रदर्शन किया जा रहा है लेकिन सरकार अनसुनी कर रही है। इस पर घोर चिंता व्यक्त किया गया । बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि मई व जून का मानदेय दिये बगैर काम कराया जायेगा तो वे काम का बहिष्कार करेंगी । इस पर आर-पार लड़ाई लड़ने का निर्णय लिया जायेगा। इस दौरान रसोइयों ने वेतन नही तो काम नहीं का नारा लगाकर जिला सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया |बैठक में शांति देवी,कबुतरी देवी, महादेवी, फूलमत देवी, फूलवंती देवी , शांति , चम्पा, सुनिता, सोमारी देवी, शान्ती देवी, हीरावती , फूलवीया, राजकुमारी, देवती , दशमतियां आदि उपस्थित रहें|

