वध के लीये ले जा रहे  पिकप मे 3 गाय एक बछड़ा  के साथ 2 अभियुक्त को  करमा पुलिस ने किया गिफ्तार ।

---Advertisement---

मुस्तकीम खान,,,

करमा /सोनभद्र ,,वध के लीये ले जा रहे  पिकप मे 3 गाय एक बछड़ा  के साथ 2 अभियुक्त को  करमा पुलिस ने किया गिफ्तार ।

पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में गोवंश तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने व उसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 09.04.2023 को थाना करमा पुलिस द्वारा केकराही बाजार थाना करमा क्षेत्र से एक अदद पिकअप संख्या UP 64 AT 8654 पर वध हेतु ले जा रहे 03 राशि गाय व 01 राशि बछड़ा को बरामद किया गया तथा मौके से 02 नफर अभियुक्तगण क्रमशः 1. चालक प्रेमशंकर पाल पुत्र नान्हू पाल निवासी ग्राम पिण्डारिया, थाना नगर उटारी, जनपद गढ़वा( झारखण्ड़) 2. चन्द्रिका गुप्ता पुत्र शिवनाथ शाहू ग्राम विलासपुर, थाना नगर उटारी, जनपद गढ़वा( झारखण्ड़) को गिरफ्तार किया गया । उक्त के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 37/2023 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण*
1. प्रेमशंकर पाल पुत्र नान्हू पाल निवासी ग्राम पिण्डारिया, थाना नगर उटारी, जनपद गढ़वा( झारखण्ड़) ।
2. चन्द्रिका गुप्ता पुत्र शिवनाथ शाहू ग्राम विलासपुर, थाना नगर उटारी, जनपद गढ़वा( झारखण्ड़) ।

*अभियुक्त चन्द्रिका गुप्ता का आपराधिक इतिहास*
1. मु0अ0सं0-141/2009 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम, थाना शंकरगढ, जनपद प्रयागराज ।
2. मु0अ0सं0-181/2013 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम, थाना लालगंज, जनपद मीरजापुर ।

*बरामदगी का विवरण-*
01. 03 राशि गाय व 01 राशि बछडा ।
02. 01 अदद पिकअप संख्या UP 64 AT 8654 ।

*बरामदगी एवं गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –*
1. प्रभारी निरीक्षक श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह, थाना करमा, जनपद सोनभद्र ।
2. व0उ0नि0 श्री विमलेश कुमार सिंह, थाना करमा,जनपद सोनभद्र ।
3. उ0नि0 श्री देवीशंकर यादव, थाना करमा, जनपद सोनभद्र ।
4. का0 दीपक पटेल, थाना करमा, जनपद सोनभद्र।
5.. का0 अखिलेश भारती, थाना करमा, जनपद सोनभद्र।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment