अनपरा/सोनभद्र। 03 किलो नाजायज गांजा के साथ अभियुक्त को अनपरा पुलिस ने किया गिरफ्तार-
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह के कुशल निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे आज दिनांक 08.04.2023 को थाना अनपरा पुलिस द्वारा अभियुक्त शनि धरिकार पुत्र सिकन्दर निवासी वार्ड नं0- 12 डिबुलगंज, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 23 वर्ष के कब्जे से 03 किग्रा गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के सम्बन्ध मे थाना अनपरा पर मु0अ0सं0-67/2023 धारा 8/20 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गयी ।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1. थानाध्यक्ष श्री नागेश सिंह, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र ।
2. उ0नि0 श्री विनोद कुमार यादव, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र ।
3. मुख्य आरक्षी लाल बहादुर, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र।
4. आरक्षी अनिल कुमार, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र।

