मुस्तकीम खान,
घोरावल/सोनभद्र पुलिस द्वारा दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के प्रकरण में वांछित 02 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व श्रीमान क्षेत्राधिकारी घोरावल के कुशल निर्देशन मे थाना घोरावल पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-35/2023 धारा 376(डी), 506 भादवि व ¾ पॉक्सो एक्ट व 3(2)(v) एससी/एसटी एक्ट से सम्बन्धित 02 नफर अभियुक्तगण को कस्बा घोरावल से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की गयी ।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण-*
1- सद्दाम अली पुत्र शकीलुद्दीन निवासी ग्राम राजगढ़ थाना राजगढ जनपद मीरजापुर उम्र लगभग 24 वर्ष ।
2- मो0 अरमान मंसूरी पुत्र वाहिद मंसूरी निवासी वार्ड नं0-01 कस्बा घोरावल थाना घोरावल जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 19 वर्ष ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण –*
1- प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार राय, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र ।
2- उ0नि0 संजय कुमार सिंह, चौकी प्रभारी कस्बा घोरावल, जनपद सोनभद्र ।
3- मुख्य आरक्षी दिनेश यादव, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र ।
4- मुख्य आरक्षी संजय कुमार, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र ।
5- आरक्षी बबलू यादव, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र ।

