राकेश केशरी,
विण्ढमगंज सोनभद्र स्थानीय पुलिस द्वारा गैरइरादतन हत्या के प्रकरण में नामजद अभियुक्त को किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त लाठी बरामद ।
बीते दिनांक 05.03.2023 को वादी सुकन यादव पुत्र स्व0 रामकरन यादव निवासी पकरी, थाना विण्ढमगंज द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि विपक्षी भागीरथी यादव पुत्र रामबृक्ष यादव निवासी ग्राम टेढ़ा, थाना दुद्धी द्वारा मेरे लड़के कामश्वेर यादव को किसी वाद-विवाद को लेकर गाली गुप्ता देते हुए उसके सिर पर लाठी से मारकर गम्भीर रुप से घायल कर दिया गया, इलाज के दौरान कामेश्वर यादव की मृत्यु हो गयी । जिस पर धारा 323, 504, 308, 304 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया था।
पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन पर आज उपरोक्त घटना में संलिप्त अभियुक्त भागीरथी यादव पुत्र रामबृक्ष यादव निवासी ग्राम टेढ़ा, थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र को कनहर नदी पुल से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया ।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम.में उ0नि0 विजय प्रताप सिंह , का0 अजय कुमार थे।

