बग्घा सिंह/अशफ़ाक,
सोनभद्र-: बीजपुर, रिहंद नगर स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में मिला 500 रुपए का एक जाली नोट
बीजपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत रिहंद नगर में स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा संचालित ए टी एम मशीन जो एनटीपीसी परिसर मे स्वागत द्वार के बगल में यूनियन बैंक के एटीएम में ₹500 का नोट जाली मिलने से मचा हड़कंप बताया गया जानकारी के अनुसार रमेश कुमार गुप्ता s/o रामबृक्ष गुप्ता बीजपुर का रहने वाला है वह दिनक 05/04/2023 दिन बुधवार साम को 7:30 बजे अपने पिताजी के अकाउंट से ₹25000 निकासी किया जिसमें एक नोट 500 का जाली मिला तत्पश्चात रमेश कुमार ने देर न करते हुए यूनियन बैंक के अधिकारियों से बात किया और बताया की पांच सौ का एक नोट मुझे जाली मिला है । यूनियन बैंक के अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया गया कि आप कल सुबह रिसीविंग ले के बैंक खुलने के बाद 10:00 बजे आइए जाली नोट बदल दिया जायेगा आज सुबह यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में जाने के बाद शाखा प्रबंधक से बात किया तो कहते है यूनियन बैंक के एटीएम में पैसा जांच करने के पश्चात ही एटीएम में डाला जाता है यहां से जाली नोट नहीं निकल सकता है तत्पश्चात यूनियन बैंक के कर्मचारियों द्वारा कहा गया की आप एक प्रार्थना पत्र लिख के ब्रांच में जमा कर दीजिए सीसीटीवी जांच के पश्चात आपका नोट बदल लिया जाएगा ।
सवाल वहा 500 का जाली नोट बदलने का नहीं है जाली नोट मिलने का है जो को यूनियन बैंक के एटीएम में आया कहा से एटीएम में पैसा तो बैंक के कर्मचारी ही पैसा डालते है
जाली नोट अगर एटीएम में मिलेगा तो बीजपुर की आम जनता भारत सरकार का असली नोट लेने के लिए कहा जाएगी

