अनिल जायसवाल
डाला सोनभद्र– स्थानीय चौकी क्षेत्र के इंडियन बैंक के पास दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट में एक गंभीर रूप से हुआ घायल । मिली जानकारी के अनुसार इंडियन बैंक के पास भाजपा नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य कोटा सुभाष पाल का भवन व भूमि स्थित है ,उसके ठीक बगल में ही रामबली मिश्रा का घर है जहा दोनों लोगों के घर मकान के पीछे की भूमि के कुछ हिस्से पर सीमांकन से संबंधित किसी बात को लेकर अरुण मिश्रा उम्र करीब 33 वर्ष पुत्र रामबली मिश्रा और पूर्व जिला पंचायत सदस्य के भतीजे प्रशांत पाल पुत्र लल्लू पाल मे रविवार की देर शाम को कहासुनी और हल्की फुल्की हाथापाई भी हो गई जिसे लेकर दोनों पक्ष स्थानीय पुलिस चौकी में पहुंच गए । दोनों पक्षों को भूमि से संबंधित विभाग को बुलाकर विवाद समाप्त कराने के लिए अगले दिन अग्रिम कार्यवाही का आश्वासन देते हुए समझा-बुझाकर घर भेज दिया गया ।
सोमवार की सुबह इंडियन बैंक के पास दोनों पक्षों का आमना सामना हो गया और फिर किसी बात को लेकर कहासुनी करते हुए गाली गलौज होने लगा और दोनों पक्षों आपस में मारपीट करने लगे ।मारपीट के दौरान घटनास्थल पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि मारपीट के दौरान अरुण मिश्रा को सिर पर चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया ।वही मारपीट के दौरान घटनास्थल पर लगे भीड़ में एक अज्ञात वृद्ध व्यक्ति को भी चोट लग गया ।घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी डाला राजेश प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचकर घायलों को स्थानीय नजदीकी चिकित्सालय भेजवाया जहां चिकित्सक ने घायल अरुण मिश्रा को जिला अस्पताल के लिए भेजा , जहां चिकित्सकों ने घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया । घटना के संबंध में चौकी प्रभारी राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि घायल अरुण मिश्रा को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी भेजा गया है ,परिजन की तरफ से मिले तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर कानूनी कार्यवाही की जा रही है ।

