आलू लदी ट्रक पलटी, खलासी जख्मी

---Advertisement---

 

*सरफुद्दीन संवाददाता सलखन*

सलखन,सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी घाटी के दुसरे मोड़ पर शनिवार की सुबह लगभग 6:30 आलू लदी ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गयी इस हादसे चालक तो बाल -बाल बच गया किंतु खलासी बबलू पाल निवासी जनपद कौशांबी, मामूली रूप से जख्मी हो गया। जिसे एम्बुलेंस मंगाकर जिला चिकित्सालय मे उपचार के लिए भेजा गया।आलू लदी ट्रक इलाहाबाद से लादकर कोरबा (मध्य प्रदेश) जा रही थी। वही एक दिन पूर्व शुक्रवार की सुबह तकरीबन 7:00 अंडे लदी ट्रक पलट गई किस हादसे में चालक खलासी बाल बाल बच गए मारकुंडी घाटी में आए दिन हो रही हादसे से लोगों में गहरा आक्रोश है स्थानिय लोगो का कहना मारकुंडी घाटी में लगातार हादसा हो रहा है किंतु प्रशासन इसका समुचित उपाय नहीं खोज रहा है जिससे आए दिन ट्रक पलट कर दुर्घटना होने जान- माल की हानि हो रही है वही वाराणसी-शक्तिनगर से आवगमन करने वालो मे आए दिन मारकुंडी घाटी मे हो रहे हादसे को लेकर डर-भय का माहौल बना हुआ है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment