मारकुंडी पुरानी घाटी में अण्डा लोड ट्रक अनियंत्रित होकर पलटी।

---Advertisement---

 

*सरफुद्दीन संवाददाता सलखन*

सलखन सोनभद्र । चोपन थाना परिक्षेत्र के अन्तर्गत मारकुंडी पुरानी घाटी सुबह 7 बजे अंडा लोड ट्रक घाटी उतरते समय अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें सवार चालक सुरक्षित बच गया। प्राप्त समाचार के अनुसार पंजाब से अण्डा लोड कर ट्रक गढ़वा झारखंड जा रही थी कि शुक्रवार सुबह 7 बजे के लगभग मारकुंडी पुरानी घाटी उतरते समय ब्रेक फेल
होने के कारण मारकुंडी के तीसरे मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें सवार चालक मालिक शत्रु सिंह 45 वर्ष पुत्र श्रीकृष्ण सिंह निवासी पंजाब सुरक्षित बच गए। मौके पर गुरमा पुलिस चौकी पहुच कर चालक को कैबिन से सुरक्षित निकाल कर प्राथमिक उपचार कर छोड़ दिया गया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment