युवक को बुरी तरह पीट कर किया जख्मी,रेफर

---Advertisement---

सत्यपाल सिंह

म्योरपुर/सोनभद्र

म्योरपुर थाना क्षेत्र के खैराही गांव निवासी युवक को बीते देर रात पड़ोसी गांव किरवानी निवासी दो युवकों द्वारा अपनी बाइक पर जबरन बैठा घर से तीन किमी दूर ललमट्टा के जंगल मे ले जा कर बुरी तरह से मारने का मामला प्रकाश में आया है जिसके बाद उक्त युवकों द्वारा मरा हुआ समझ के भाग गए। घण्टो बाद मार खाए युवक को होश आया तो वह किसी तरह परिजनों को सूचित किया घरवाले डायल112 को सूचित कर एम्बुलेंस द्वारा सी एच् सी दाखिल कराया,जहाँ स्थिति गम्भीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार खैराही निवासी मान जीत पुत्र चरण सिंह 32 वर्ष रात्रि में पड़ोस में हो रहे शोर को सुन वहाँ पहुचा तो वहाँ किरवानी निवासी दो युवक असगर व इरसाद मौजूद थे। उनसे पूछने पर दोनों ने कहा कि वे एक विक्षिप्त युवक को उसके घर पहुंचाने आये थे चलो तुम्हे भी घर छोड़ देते है ऐसा कह उसे बाइक पर जबरन बैठा जंगल मे ले जा बुरी तरह से मारा और मरा हुआ समझ कर चले गए। जिसके बाद घायल युवक के पिता की तहरीर पर म्योरपुर थाने में मामला दर्ज कर सब इंस्पेक्टर बृजेश कुमार दुबे ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment