क्षेत्राधिकारी घोरावल की अध्यक्षता में करमा थाना परिसर में नवरात्रि व रमजान पर्व को लेकर शान्ति समिति की बैठक सम्पन्न।

---Advertisement---

 

मुस्तकीम खान/ सोनभद्र

स्थानीय थाना परिसर मे आज मंगलवार को क्षेत्राधिकारी अमित कुमार घोरावल की अध्यक्षता में क्षेत्र के सम्भ्रांतजनो के साथ आगामी त्योहार को सकुशल सम्पन्न कराए जाने के लिए पीस कमेटी बैठक की गई। क्षेत्रधिकारी ने कहा कि चैत्र नवरात्रि, रामनवमी त्यौहार व रमजान माह का पर्व एक साथ हो रहा है इस धार्मिक पर्व को सद्भावना व भाई चारे के साथ मनाए अगर कही कोई अवांक्षनिय तत्वो द्वारा अशांति फैलाने की हरकत करे तो तत्काल सूचना पुलिस को दे जिससे तत्कालिक प्रभाव से नियंत्रण कर सके।मीटिंग में उपस्थित ग्राम प्रधान व सम्भ्रांतजनो से विस्तृत रूप से जानकारी ली। राम कथा व रामजन्मोत्सव के होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी ली तथा सुरक्षा के प्रति पूरा भरोसा दिया।कहा की हमारी फोर्स चक्रमण करती रहेगी अगर कही कोई परेशानी समझ मे आए तत्काल सूचना दे।दोनों समुदाय के लोगो से इस पवित्र माह के धार्मिक अनुष्ठान को श्रद्धा,भक्ति के साथ मनाने की अपील की।इस मौके पर थाना निरीक्षक देवेन्द्र सिंह सहित भारी संख्या में संभ्रांत लोग मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment