आगामी राम नवमी पर्व को लेकर पीस कमिटी की बैठक की गई

---Advertisement---

राकेश केशरी,,

विंढमगंज सोनभद्र स्थानीय थाने पर आज दोपहर के बाद लगभग 3:00 बजे पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ठाकुर ने थाना क्षेत्र के दर्जनों ग्राम पंचायत निवासी ग्राम प्रधान, समाजसेवी व धर्म प्रेमियों की एक बैठक की। बैठक में थाना प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि शासन के द्वारा मिले दिशा निर्देश के अनुसार ही आप आगामी राम नवमी का पर्व बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से मनाएंगे। पूर्व में पर्व जैसे मनाया जाता रहा है ठीक उसी के अनुरूप आप पर्व को मनाएंगे, कोई भी नई परंपराओं का शुरुआत नहीं करेंगे, ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग मधुर ध्वनि के साथ करेंगे साथ ही साथ सक्षम अधिकारी से आदेश भी करा कर रखेंगे, आपस में भाईचारा व मेल मिलाप बनाए रखेंगे, जगह-जगह पर महावीरी झंडा व मंदिरों में होने वाले पूजा पाठ के दौरान संबंधित समिति के लोग अपने-अपने वॉलिंटियर को निगरानी हेतु रखेंगे तथा हमें भी समिति के वॉलिंटियरो की सूची उपलब्ध कराएंगे, आप पर्व को शांतिपूर्ण मनाइए आपके साथ स्थानीय पुलिस सदैव आपके सहयोग के लिए मौजूद रहेगा। आवश्यकतानुसार भीड़भाड़ वाले इलाके में जगह-जगह पर पुलिस व महिलाओं वाली भीड़ के जगह पर महिला पुलिस की भी व्यवस्था बना दी जाएगी, पर्व मनाने में अगर किसी भी क्षेत्र के लोगों को किसी तरह का कोई परेशानी हो तो हम तक अवश्य बताएं उसका समाधान ग्राम प्रधान के माध्यम से कराने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर प्रधान संघ अध्यक्ष दिनेश यादव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि निरंजन सोनी, अभिषेक प्रताप सिंह उर्फ किशु सिंह, सरयू यादव, अरविंद कुमार, गरीबा पाल, सुनील कुमार, जयप्रकाश सहित दर्जनों लोग मौजूद थे

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment