गुरमा चौकी क्षेत्र के दो हाइबा ट्रकों के केबिन मे चोरो ने घुसकर बनाया अपना निशाना।*

---Advertisement---

 

*सरफुद्दीन संवाददाता सलखन*

सलखन,सोनभद्र।चोपन थाना क्षेत्र के गुरमा चौकी क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग मारकुंडी एंव अवई टोले मे शुक्रवार की भोर मे दो हाइबा ट्रको मे चोरो ने दुस्साहस तरीके से 50,000 से अधिक नगदी रूपये लेकर चंपत हो गये। हाईबा चालक विजेंदर पाल पुत्र बचाऊ निवासी मारकुंडी, टोला अवई, थाना चोपन ने बताया गुरुवार की रात तकरीबन 2:00 की वाराणसी से गिट्टी खाली कर अपने से कुछ दुर वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग अवई मे एक ढाबे के सामने टायर दुकान के बगल मे अपनी हाइबा ट्रक खड़ी कर नींद आने के कारण सो गया सुबह उठा तो देखा की खिड़की का शीशा नहीं था दरवाजा खुला हुआ था मेरा जेब कटा था जिसमें रोकड़ का 40900 रूपया था चोरी हो गया इस घटना की तत्काल सूचना अपने गांव के रहने वाले मालिक शशि कांत पाल को दिया उनके द्वारा लिखित शिकायत गुरमा पुलिस चौकी को दी। वहीं दूसरी हाइवा ट्रक चालक अशोक कुमार विश्वकर्मा “उर्फ” पिंटु निवासी सलखन, बरवा टोला,थाना चोपन,ने बताया की अपनी हाइबा ट्रक मधुपुर से भस्सी खाली कर मारकुंडी के करगरा मोड़ स्थित एक पेट्रोल टंकी पर खड़ी कर नींद आने के कारण सो गया सुबह उठा तो देखा की केबिन मे सामान जगह-जगह बिखरा था जेब से 19,000 रूपया मोबाइल फोन ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड अन्य समान चोरी हो गया इसकी सूचना ट्रक वाहन स्वामी एंव गुरमा पुलिस चौकी को दे दी है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment