पिपरी नगर में सनसनीखेज मामला आया सामने जनताके लिए लगाई गई पानी की टंकी को उठाकर अपने घर ले गए।

---Advertisement---

 

दीपू तिवारी खास रिपोर्ट

पिपरी सोनभद्र /पिपरी नगर के वार्ड 06 से एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आ रहा है। जिसमें जानकारी मिल रही है कि 1 मार्च की रात करीब 9:30 से 10:00 के बीच श्री अजीत गुप्ता निवासी वार्ड 10 (पूर्व सभासद वार्ड 06) ने अपने दो अज्ञात सहयोगियों के साथ वार्ड 06 में नगर पंचायत पिपरी कार्यालय के पीछे लगी पानी की टंकी उठवा लिया और अपने घर ले गए। वार्ड नंबर 6 के लोगों ने इसकी शिकायत पूर्व चेयरमैन पिपरी श्री दिग्विजय प्रताप सिंह से किया। सीसीटीवी वीडियो में भी अजीत गुप्ता अपने दो सहयोगियों के साथ टंकी ले जाते दिखाई दे रहे हैं।
पूर्व चेयरमैन ने थाना पिपरी पर तहरीर दी है कि पानी की टंकी जो अजीत गुप्ता उठाकर ले गए वह उनके कार्यकाल में जनता की सुविधा हेतु उनके द्वारा लगवाई गई थी। जिसका बिल वाउचर भी उपलब्ध है। वहीं रहने वाले श्री अनिकेत वर्मा ने भी वहां निवास करने वाले कई लोगों के साथ मिलकर एक सामूहिक प्रार्थना पत्र थाना पिपरी में दिया है कि अजीत गुप्ता अपने दो सहयोगियों के साथ 1 मार्च की रात लगभग 9:30 से 10:00 के बीच पानी की टंकी उठाकर ले गए।
वही इस प्रकरण पर थाना पिपरी के दरोगा श्री महेंद्र यादव ने बताया कि अजीत गुप्ता के अनुसार, उन्होंने टंकी उठाई जरूर है परंतु इसकी इजाजत उन्होंने अधिशासी अधिकारी एवं लिपिक मुन्ना बाबू से ले ली है। इसके लिए उन्होंने एक पत्र भी दिखाया जिस पर लिपिक मुन्ना बाबू एवं अधिशासी अधिकारी के हस्ताक्षर हैं।
मामले का संज्ञान लेने पहुंचे पूर्व चेयरमैन श्री दिग्विजय सिंह, भाजपा नेता गण के साथ अन्य लोगों से श्री महेंद्र यादव दरोगा जी ने कहा कि टंकी को थाने पर लाया जाएगा और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
वहीं प्रकरण पर लिपिक मुन्ना बाबू का कहना है की हमें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विचारणीय प्रश्न यह है की जनता की सुविधा के लिए लगी पानी टंकी को कोई भी व्यक्ति अपने घर कैसे ले कर जा सकता है? अधिशासी अधिकारी और लिपिक इसकी इजाजत आखिर कैसे दे सकते हैं? नगर पंचायत पिपरी में यह गोलमाल चल क्या रहा है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment