सीआईएसएफ के 54 वें स्थापना दिवस पर भव्य सेरेमोनियल परेड का आयोजन हुआ।

---Advertisement---

अशोक मदेशिया
संवाददाता
ओबरा/सोनभद्र। आज दिनांक
10-3-2023 को संध्या लगभग (5)बजे केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई ओ0टी0एच0पी0पी0 ओबरा के परेड मैदान में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के 54वे स्थापना दिवस पर इकाई प्रमुख कमांडेंट श्री ह्रदय शंकर शर्मा के अध्यक्षता में मुख्य अतिथि ओबरा तापीय विद्युत परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक श्री दीपक कुमार की गरिमामय उपस्थिति में एक भव्य सेरेमोनियल परेड का आयोजन किया गया परेड के उपरांत परियोजना प्रमुख मुख्य महाप्रबंधक श्री दीपक कुमार एवं केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के इकाई प्रभारी कमांडेंट श्री हृदय शंकर शर्मा के द्वारा केक काटा गया और सुरक्षा-बल के सदस्यों द्वारा डेमो का प्रदर्शन किया गया। अग्निशमन के बल के सदस्य और सुरक्षा शाखा के बल सदस्यों के बीच रस्साकशी का प्रदर्शन किया गया।मुख्य महाप्रबंधक श्री दीपक कुमार ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के कार्यों की प्रशंसा की और स्थापना दिवस पर बधाई दी।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment