अनिल जायसवाल
डाला(सोनभद्र) बिल्ली मारकुंडी ग्राम पंचायत सदस्य प्रतिनिधि गोविन्द कुमार भारद्वाज ने प्रदूषण को लेकर अपनी आवाज मीडिया के माध्यम से जिलाधिकारी तक पहुंचाते हुए बताया है कि बिल्ली मारकुंडी ग्राम पंचायत के बाड़ी क्षेत्र में धूल व प्रदूषण इतनी ज्यादा उड़ रही हैं कि आए दिन यहां के लोग खाशी,टीवी व दमा आदि रोग से ग्रसित हो रहे हैं और तो और शाम के समय इतना गर्दा उड़ता है कि सामने से आने वाली कोई भी गाड़ी नही दिखाई देती है,जो बड़ी दुर्घटना का कारण भी बनता है और क्रेशर क्षेत्र में मानक की एकदम धज्जियां उड़ा कर रख दिया गया है।और कहा कि अगर अब भी पानी छिड़काव का व्यवस्था नही किया गया तो हम सभी ग्रामीणवासी विरोध प्रदर्शन करेंगे। अभी दो दिन पहले ही एसडीएम साहब द्वारा माननीय मंत्री जी के आवास पर आकर रहवासियों से ज्ञापन लिया लेकिन इसपर लगता है अभी तक कोई भी कार्यवाही नहीं हुई।इतने प्रदूषित माहौल में जीवन जीना रहवासियों के लिए बेहद कष्टदाई है। हम सभी रहवासी जिलाधिकारी महोदय से इस बेलगाम प्रदूषण को काबू में करने,निरंतर पूरे क्षेत्र में पानी छिड़काव करने और उक्त मामले में आवश्यक कार्यवाही करने की मांग करते हैं।

