अशोक मदेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। थाना क्षेत्र अंतर्गत बाईपास चौक पर होली के त्यौहार को देखते हुए चोपन पुलिस ने बाइक सार्वजनिक पर चेकिंग अभियान तेज कर दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत ने बताया कि पुलिस अधीक्षक महोदय यशबीर सिंह के निर्देश पर जांच अभियान चलाया गया। वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब तस्करों व खुले में शराब पीने वालों पर पुलिस की पैनी निगाह है। वाहन चेकिंग के दौरान वाहनों की डिक्की भी जांच की गई। एक दर्जन से अधिक वाहनों की जांच की गई। हालांकि वाहन चेकिंग अभियान चलता देख कुछ देर के लिए बिना कागज और बिना हेलमेट के बाइक चला रहे चालकों के बीच हड़कंप मचा रहा
। होली पर्व को देखते हुए विधि व्यवस्था के मद्देनजर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। शराब तस्करों पर भी पैनी निगाहें पुलिस रखें हुए हैं होली के त्योहार को लेकर शराब धंधेबाज सक्रिय हो गए हैं।
होली पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क,चलाया गया बाइक व सार्वजनिक स्थलों पर जांच अभियान।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Monday, March 6, 2023 1:19 PM
---Advertisement---

