भाजपा ओबरा विधानसभा बूथ सशक्तिकरण की बैठक संपन्न।

---Advertisement---

 

अशोक मदेशिया
संवाददाता

ओबरा/सोनभद्र। भाजपा शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार आज दिनांक 04/03/2023 दिन शनिवार को ओबरा विधान सभा 402 का ” बूथ सशक्तिकरण अभियान ” कार्यक्रम का आयोजन ओबरा मण्डल अध्यक्ष सतीश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में होटल कलश में आयोजित किया गया । जिसके मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत चौबे और विशिष्ठ अतिथि जिला महामंत्री राम सुन्दर निषाद व कृष्ण मुरारी गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष रंजना सिंह, जिला कार्यालय मंत्री विशाल गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष प्राणमति देवी जी और ओबरा विधान सभा संयोजक कन्हैया लाल जायसवाल ने पं दीन दयाल उपाध्याय एवं डा० श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभांरभ किया। इस कार्यक्रम में ओबरा विधान सभा के चारों मंडलों ओबरा अनपरा रेणुकूट और चोपन के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभाग किया।
इस बूथ सशक्तिकरण की कार्यशाला में जिला अध्यक्ष ने आगामी लोक चुनाव के मद्देनजर शीर्ष नेतृत्व द्वारा १५ से २५ मार्च तक प्रत्येक शक्ति केंद्रों में माध्यम से समस्त बूथों पर चलाए जानें वाले ” बूथ सशक्तिकरण अभियान” के सन्दर्भ में चर्चा की और अपने सारे बूथों को मजबूत करने की जानकारी दी। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष सुनील सिंह, प्रभाकार गिरी, अभिषेक विश्वकर्मा, वरिष्ठ कार्यकर्ता संजीव त्रिपाठी,अजीत अग्रहरि, सुनील सिंह, पवन मिश्रा, मीडिया प्रभारी शिशिर शर्मा, सुशील कुशवाहा, रंगबहादुर पटेल, सुनील सिंह, सूरज सूर्या, राहुल भारती, जगदीश वैश्वार, लव कुश इत्यादि के साथ ओबरा विधान सभा के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी गुप्ता ने किया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment