अशोक मद्देशिया,,
चोपन/सोनभद्र। पूर्व मध्य रेलवे चोपन में निर्माणाधीन वाशिंग पिट में हुए घोटाला पर खबर आने के बाद रेलवे विभाग मचा हड़कंप। क्राइम जासूस में प्रकाशित खबर पर डीआरएम ने संज्ञान में लेते हुए चोपन आगमन पर स्थलीय निरीक्षण एवं जांचोपरांत घोटाला पाये जाने पर बड़ी कारवाई करते हुए सुपरवाइजर को सस्पेंड कर दिये।
स्थानीय बीजेपी नेताओं ने इस प्रकरण पर डीआरएम के कड़ा विरोध दर्ज कराया लेकिन डीआरएम ने आगमन पर कोई प्रतिक्रिया मिडिया से नहीं देते हुए दूरी बनाए रखें।

लेकिन धनबाद के बाद शुक्रवार को डीआरएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सुपरवाइजर को सस्पेंड करते हुए (5) लाख का जुर्माना भी लगाया। डीआरएम की इस कड़ी कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं सुपरवाइजर ने माना कि उससे लापरवाही हुईं हैं जिसके कारण उसे सजा मिला हैं।

