कमिश्नर ने सुना तहसील दिवस में फरियादियों की समस्याएं

---Advertisement---

सेराजुल होदा

दुद्धी सोनभद्र ‌। मिर्जापुर मंडल के आयुक्त ने आज शनिवार को तहसील समाधान दिवस का आयोजन में फरियादियों की समस्याएं को बारी-बारी से सुना और समय बाद से निस्तारित गुणवत्ता पर किए जाने का निर्देश दिया है। तहसील समाधान दिवस की अध्यक्षता आयुक्त मिर्जापुर ने किया। तहसील समाधान दिवस पर विभिन्न जनसमस्याओं से युक्त 69शिकायती प्रार्थना पत्र आय। जिसने 7 मामलों को मौके पर निस्तारित किया गया। तहसील समाधान दिवस के मौके पर पहुंचे कमिश्नर ने कहां की ज्यादातर मामले भूमि से संबंधित हैं और उन समस्याओं का निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। पत्रकारों ने कमिश्नर से वार्ता करते हुए कहा कि धारा 80 के तहत दान की भूमि को भी लोगों ने बड़े पैमाने पर अधिकारियों की मिलीभगत से उक्त भूमियों को गलत तरीके से दान किया है जो उचित नहीं है। कमिश्नर ने अपर जिलाधिकारी को कमेटी बनाकर जांच बैठाने का निर्देश दिए है। कहा कि इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। दुद्धी बार संघ के अध्यक्ष रामपाल जौहरी सिविल बार संघ के अध्यक्ष प्रभु सिंह कुशवाहा ने कमिश्नर को छह सूत्रीय मांग पत्र सौंपा तथा अन्य समस्याओं के बारे में कमिश्नर को लिखित रूप से जानकारी दिया। कमिश्नर ने अधिवक्ताओं से तमाम लोगों पर जानकारी हासिल किया और समाधान किए जाने हेतु भरोसा भी दिया। शक्ति नगर थाने की एक महिला शिकायती प्रार्थना पत्र देकर परेशान हो गई थी उसके बाद भी उसकी समस्याओं पुलिस नहीं सुन रही थी। महिला फरियादी ने रोते हुए तहसील समाधान दिवस पर कमिश्नर से भैंस चोरी होने की शिकायत किया लेकिन पुलिस के द्वारा कोई एफ आई आर दर्ज न किए जाने पर आयुक्त ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी पिपरी को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल एफ आई आर दर्ज किए जाने का सख्त निर्देश दिया। इस मौके पर अपर जिला अधिकारी उप जिलाधिकारी श्याम प्रताप सिंह तहसीलदार बृजेश कुमार वर्मा के अलावा कई अधिकारी मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment