शक्तिनगर /सोनभद्र कोयला चोरी में वांछित एक अभियुक्त को शक्तिनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार-
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा कोयला/डीजल चोरी करने वाले गिरोह के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान क्षेत्राधिकारी पिपरी के निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 03.03.2023 को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-36/2023 धारा 213(1) गिरोहबंद एवं सामज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 में वांछित एवं कोयला चोर माफिया गैंग का सक्रिय सदस्य अवधेश शाह पुत्र लालचंद शाह, निवासी- नवजीवन विहार वार्ड नम्बर -03, थाना विन्ध्यनगर, जनपद सिंगरौली मध्य प्रदेश को शक्तिनगर पुलिस द्वारा मुखबीर की सूचना पर दुद्धीचुआ चौराहे के पास से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की गयी।
*अभियुक्त का विवरण-*
01.अवधेश शाह पुत्र लालचंद शाह, निवासी- नवजीवन विहार वार्ड नम्बर -03, थाना विन्ध्यनगर, जनपद सिंगरौली मध्य प्रदेश ।
*अभियुक्त का अपराधिक इतिहास-*
01. मु0अ0सं0 114/2022 धारा 379, 411, 419, 420, 467, 468, 471 भादवि व 4/2021 खान एवं खनिज अधिनियम।
02. मु0अ0सं0-36/2023 धारा 213(1) गिरोहबंद एवं सामज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 ।
*गिरफ्तार करने वाली टीम –*
01. व0उ0नि0 राजेश कुमार यादव, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र ।
02. हे0का0 राकेश सरोज, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र ।
03. हे0का0 पंकज यादव, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र ।

