अशोक मदेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र।
-ट्रैक्टर ने बाइक को मारा धक्का, बाइक चालक की मौत।
– मृतक अपने बाइक से जुगैल की तरफ जा रहा था।
– मृतक का नाम विनय पुत्र रामदास उम्र लगभग 27 वर्ष है।
– मृतक चोपन सिंदुरिया गांव का निवासी है, मृतक की राशन की दुकान बैरियर पर स्थित है।

स्थानीय निवासियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुटीं।
– मामला चोपन थाना क्षेत्र अन्तर्गत पेट्रोल पंप के पास सिन्दुरिया गांव का हैं।
– सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन में मृतक को देखने के लिए परिजनों एवं स्थानीय निवासियों का उमड़ी भीड़।
– घटना लगभग 9 से 10 बजे का हैं,क्या कारण हैं बार-2 चोपन थाना क्षेत्र अन्तर्गत हादसा होने का वजह।
न्यूज़/अपडेट:-
सिंदुरिया रोड पर ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारा जोरदार धक्का, बाइक सवार की मौके पर मौत।
ऐ चोपन शहर हादसों का शहर यहां रोज-2 होता हैं कोई ना कोई हादसा।
अशोक मदेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंदुरिया पेट्रोल पंप के आगे बुधवार की रात लगभग 9:30 बजे ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार युवक की मौके पर हुई मौत। स्थानीय निवासियों की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज अग्रिम कानूनी कार्रवाई में जुटी घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। मृतक के परिजनों ने हर आर्केस्ट्रा चालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
मिली जानकारी के मुताबिक चोपन सिंदुरिया रोड बैरियर निवासी विनय कुमार उम्र लगभग 25 वर्ष रामदास बुधवार की रात बाइक से जुगैंल की तरफ से अपने घर बैरियर की तरफ लौट रहा था मृतक जैसे ही सिंदुरिया पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तभी सामने से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक सवार विनय को जोरदार धक्का मारा जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक परिवारी-जनों में सात भाई बहनों में से छठे नंबर पर था वह अविवाहित था मौत की खबर सुनकर परिवारी जनों में हड़कंप मच गया सभी का रो रो कर बुरा हाल हैं। सूत्रों के मुताबिक ट्रैक्टर एवं चालक कुडा़री गांव का बताया जा रहा हैं।इस हादसे पर थाना प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत ने बताया कि तहरीर के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

