अपडेट न्यूज़:- चेतक कम्पनी के समीप सड़क दुर्घटना में कॉन्स्टेबल देवेंद्र की मौत।

---Advertisement---

अशोक मदेशिया
संवाददाता

चोपन/सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत चेतक कंपनी के पास बग्घानाला स्थित पेट्रोल टंकी के समीप वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर बनाए गए ब्रेकर के समीप ट्रक और बाइक की जोरदार भिड़ंत में एक व्यक्ति की जान चली गई । प्राप्त जानकारी के मुताबिक दो मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति रार्वटसगंज से बभनी की तरफ जा रहे थे कि बग्घानाला वनवे सड़क के ब्रेकर के समीप पहुंच ही रहे थे कि आगे से तेज गति से चली आ रही ट्रक ने अचानक ब्रेक मार दिया ठीक उसी पीछे से आ रही ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार सिपाही कांस्टेबल एवं एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए मौके पर पहुंचे 112 पीआरबी व चोपन थाना प्रशासन ने दोनों व्यक्तियों को चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उपचार के दौरान कांस्टेबल देवेंद्र कुमार पुत्र नथुनी राम उम्र (38) वर्ष को मृत घोषित कर दिया (11) बैच के सिपाही देवेंद्र कुमार भारती निवासी गहमर गाजीपुर वर्तमान पता बभनी थाने पर तैनात था हादसे में अनिल कुमार जायसवाल उम्र (59) वर्ष पुत्र बैजनाथ प्रसाद निवासी बभनी गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का इलाज चल रहा है। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेते हुए। अग्रिम कानूनी कार्रवाई में जुटीं।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now