बग्घा सिंह /असफाक कुरैशी
बीजपुर थाना परिसर में त्योहारों होली और शबे बारात को लेकर एक पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे कस्बे के सभी धर्म व समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। थाना प्रभारी ने लोगो से त्योहारों को शान्तिपूर्ण व भाई चारे से मनाने की अपील की और असामाजिक तत्वों के बारे में पुलिस को सूचित करने के लिये कहा।
होली व शबे बारात का त्यौहार एक ही दिन मनाया जायेगा। जिसको लेकर पुलिस अलर्ट है। पीस कमेटी की बैठक की और लोगो को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने कहा कि सभी लोग त्योहारों को शांतिपूर्ण व भाईचारे के साथ मनाये। किसी भी अफवाह पर ध्यान न दे और अगर कोई असामाजिक तत्व ऐसा करता है तो फौरन इसकी सूचना पुलिस को दे ,ऐसे लोगों को किसी भी हाल मे बक्शा नहीं जायेगा।
पुलिस असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर बनाये हुए है। वहीं पुलिस ने कहा कि वह लोगों कि सेवा के लिये हर समय मौजूद है इस मौके पर उपस्थित इंस्पेक्टर क्राइम अशोक कुमार यादव, वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनोद कुमार यादव, उपनिरीक्षक ओमप्रकाश सिंह और विभिन्न ग्राम सभाओं के ग्राम प्रधान ,क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक उपस्थित थे।

