सेराजुल होदा,
दुद्धी सोनभद्र । काफी समय से प्रतीक्षारत ए डी जे ए सी जी एम कोर्ट माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा निर्देश के अनुपालन में दुद्धी को जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष विपिन बिहारी एडवोकेट ने प्रमुख सचिव न्याय विभाग प्रमोद कुमार श्रीवास्तव से मुलाकात कर वादकारी हितों के मद्देनजर न्याय विभाग से संतुति उपरांत वित्त विभाग में संतुति के लिए फाइल प्रेषित कर दी गई है l इस आशय की जानकारी दुद्धी को जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष बिपिन बिहारी एडवोकेट ने आज यहां दी है l उन्होंने कहा कि न्यायालय के विस्तार से वादकारीयो को सस्ता और सुलभ न्याय की सरकार की मनसा अब शीघ्र पूरी हो सकेगा l शासन से यहां पर न्यायालय स्थापित होने से करीब डेढ़ सौ किलोमीटर के क्षेत्रफल के गरीब जनता को सस्ता और सुलभ न्याय मिल पाएगा। न्याय पाने के लिए गरीब जनता को जिला मुख्यालय का चक्कर लगाना पड़ता था जिससे कई दिन लग जाते थे और आर्थिक क्षति भी होती थी और परेशानी भी उठाना पड़ता था अगर न्यायालय की स्थापना यहां हो गई तो लोगों को सस्ता और सुलभ न्याय का रास्ता आसान हो जाएगा।

