*’मन की बात’ जनभागीदारी की अभिव्यक्ति का एक अद्भुत प्लेटफॉर्म बन गया है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी*

---Advertisement---

एम एस हशन,
रेनुकूट।सोनभद्र। ‘मन की बात’ को आप सभी ने जनभागीदारी की अभिव्यक्ति का अद्भुत प्लेटफार्म बना दिया है | हर महीने लाखों सदेशों में, कितने ही लोगों के ‘मन की बात’ मुझ तक पहुँचती है। आप, अपने मन की शक्ति तो जानते ही हैं, वैसे ही, समाज की शक्ति से कैसे देश की शक्ति बढ़ती है, ये हमने ‘मन की बात’ के अलग-अलग एपिसोड में देखा है, समझा है, और मैंने अनुभव किया है – स्वीकार भी किया है | उक्त बातें आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने मन की बात में की। जिसे पुरे देश के साथ साथ ओबरा विधान सभा क्षेत्र के रेनुकूट के बूथ संख्या 298 पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना। प्रधानमंत्री जी ने आगे कहा कि ई-संजीवनी ऐप का उपयोग करके अब तक टेली-कंसल्टेंट्स करने वालों की संख्या 10 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री जी ने ‘उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार’, डिजिटल इंडिया, पश्चिम बंगाल के ‘त्रिबेनी कुम्भो मोहोत्सव’ व अन्य विषयों पर मन की बात की। मन की बात सुनने के बाद भाजपा नेता राज वर्मा ने कहा पीएम के मन की बात कार्यक्रम को सुनने के बाद कार्यकर्ताओं के साथ साथ देश की पूरी जनता में एक नई ऊर्जा का संचार होता है। इस मौके पर प्रदीप सिंह रानु, विष्णु गुप्ता, जितेंद्र सिंह, माया गुप्ता, अरूण सिंह, आनंद अग्रहरि, रविंद्र नागर, अशोक सोनी, निर्मल कुमार, सोनू शाह, संध्या पांडे, शमशेर सिंह व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment