अशोक मद्धेशिया
क्राइम जासूस
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। पहले की तरह इन दिनों पूरे नगर में निराश्रित गायों का घूमना बदस्तूर जारी है चाहे रामलीला मैदान का सब्जी मंडी, मुख्य राज्य मार्ग मेन मार्केट, कैलाश मंदिर, रेलवे कॉलोनी एवं इसी तरह से नगर के सभी हिस्सों में निराश्रित गायों का घूमते एवं लड़ते हुए देखा जा सकता है इसके लिए दोषी कौन हैं।
सूत्रों की माने तो इसके लिए सर्वप्रथम इन गायों के स्वामी मूलरूप से ईश्वरीय द्रष्टि,मानवीय दृष्टि से पूर्ण रूपेण दोषी हैं जब तक गाय दुध देती हैं तब तक इन्हें खूंटे से बांधकर दूध का सेवन करते हैं इसके बाद जब गाय दूध देना बंद कर देती हैं तो ऐ गाय स्वामी बिना मोह-माया के छुट्टा छोड़ देते हैं जो पुरे नगर में चारा के लिए विचरण करते रहती हैं ऐ सब्जी मंडी किसी सब्जी विक्रेता की अगर सब्जी खा लेती हैं तो नुकसान होने के कारण सब्जी विक्रेता छुट्टा लाठी चलाकर मारते हैं जिससे ऐ गाये बेतहाशा भागने लगती है और सब्जी मंडी से सब्जी लेकर जा रहें महिला-पुरुष इनके चपेट में आकर चोटिल हो जाते हैं।और सब्जी विक्रेता की लाठी खाकर गाये भी चोटिल हो जाती हैं कुछ गाय और बैल मरखैल टाइप की होती है सीधे जाते हुए महिला,पुरुष बच्चों को पीछे सिंघ लगाकर उठाकर पीछे से पटक देती हैं जिससे बिना कसूर व्यक्ति बेडरेस्ट या हासपिटलाईज हो जाते हैं। कुछ गायों को चित्र में प्लास्टिक खाते हुए भी देखा जा सकता हैं जिसके फल-स्वरूप प्लास्टिक नहीं पचने के कारण इन गौवंशों का पेट फुल जाता हैं असमय काल के गाल में समा जाती हैं जो शासन के मंशा के विपरीत हैं।
स्थानीय निवासियों ने जिलाधिकारी महोदय का ध्यान आकर्षित कराते हुए मांग किया की प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री के आदेशा-नुसार नगर पंचायत प्रशासन को सख्त आदेशित करें कि इन बेसहारा निराश्रित गौं-वशों को पकड़वाकर इन्हें इनके सही स्थान गौशाला भेजवाऐ जाने की मांग की है जिससे इन निराश्रित गायों एवं सड़क पर चल रहें लोगों के जान-माल की सुरक्षा हो सकें और शासन की छवि आम-जनमानस में बनी रहें।
मुख्यमंत्री जी का ड्रीम प्रोजेक्ट अधूरा,पूरे नगर में घूमते निराश्रित गोवंश।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Sunday, February 26, 2023 12:11 PM
---Advertisement---

