नई सड़क चटाई की तरह उखड़ रही पीडब्ल्यूडी की ये सड़क अभी तो बनी थी,ग्रामीण बोले भगवान ही मालिक।

---Advertisement---

अशोक मदेशिया
संवाददाता
ओबरा/सोनभद्र। जिले में ओबरा तहसील के गोसारी गांव में पीडब्ल्यूडी के जरिए मानक- विहीन सड़क बनाई जा रही है। बिना मिट्टी साफ किए कम तारकोल गिरा कर ही सड़क का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे सड़क बनने के साथ ही उजड़ने लग रही है। वहीं मामले की शिकायत के बाद जांच नहीं जांच की जा रही है।
लोकनिर्माण विभाग द्वारा सड़क निर्माण का मानक देखना हो तो सोनभद्र के ओबरा तहसील क्षेत्र के‌ गोसारी गांव आइए। जहां पीडब्ल्यूडी बिना धूल साफ किए ही नाम मात्र का तारकोल गिरा कर सड़क का नवीनीकरण कर रहा है। नियम के मुताबिक निर्माण से पहले सड़क की पूरी मिट्टी को साफ करने के बाद तारकोल गिराया जाता है। इसके बाद गरम तारकोल में गिट्टी मिलाकर सड़क पर बिछाई जाती है। मगर यहां धूल मिट्टी से भरी सड़क पर कम तारकोल गिराने से सड़क बनने के साथ ही उजड़ने लगी है, जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। ओबरा तहसील क्षेत्र के गोसारी गांव में लोक निर्माण विभाग द्वारा गोसारी गांव से सतीचौरा तक सड़क का नवीनीकरण कराया जा रहा है। इस सड़क पर मानकों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। निर्माण के दौरान विभागीय इंजीनियरों के मौजूद न रहने से ठेकेदार के स्तर से मनमानी की जा रही है। कम तारकोल गिरा कर बिना धूल साफ किए गिट्टी बिछा दी जा रही है। सड़क पर बने गड्ढों को भरा नहीं जा रहा है। बिना लेवल किए ही रोलर चलाएं बिना ही सड़क बनाई जा रही है, जिसके चलते यह सड़क उबड़ खाबड़ दिखाई दे रही है ग्रामीणों के विरोध किया तो ठेकेदार ने अपनी धोस दिखाते हुए कहा कि हम इसी तरह काम करेंगे जिसे जहां शिकायत करके जांच करा लें कुछ नहीं होना हैं।
स्थानीय निवासियों ने जिलाधिकारी महोदय से निर्माणाधीन सड़क में हो रही अनियमितता की टीम गठित करके जांच कराने की मांग की।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment