पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर द्वारा परिक्षेत्र के जनपद सोनभद्र एवं भदोही के अपराध शाखा विवेचना सेल के कार्यों की गई समीक्षा करते हुए दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश।

---Advertisement---

 

मिर्ज़ापुर/उत्तरप्रदेश।

विवेचना निस्ताण में शिथिलता पायी गयी तो की जायेगी दण्डात्मक कार्यवाही।

आज 24 फरवरी को पुलिस उपमहानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र मिर्जापुर श्री आर0पी0सिंह द्वारा परिक्षेत्र के जनपद सोनभद्र एवं भदोही के अपराध शाखा विवेचना सेल के कार्यों की समीक्षा की गयी समीक्षोपरांत पाया गया कि अपराध शाखा (विवेचना विंग) द्वारा संपादित विवेचनाओ जैसे जघन्य अपराध,(लूट, बलात्कार), साइबर अपराध (आईटी एक्ट के अंतर्गत पंजीकृत सभी अपराधों की विवेचना), मनी लांड्रिंग फाइनेंसियल फ्रॉड, से संबंधित विवेचना में गुणात्मक सुधार की आवश्यकता है। किसी विवेचक द्वारा विवेचना के निस्तारण के संबंध में कोई कार्य योजना नहीं बनाई गई है और न ही सही ढंग से साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की जा रही है सभी उपस्थित विवेचकगण को निर्देशित किया गया कि लंबित मुकदमों को गुणदोष के आधार पर यथाशीघ्र निस्तारित करना सुनिश्चित करें, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment