बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आवाहन पर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन और जुलूस नारेबाजी

---Advertisement---

रवि सिंह

दुद्धी सोनभद्र। दुद्धी बार एसोसिएशन संघ तथा सिविल बार एसोसिएशन संघ ने आज मंगलवार को बारकाउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर जुलूस निकाला और तहसील पर प्रदर्शन किया । संयुक्त रूप से अधिवक्ताओं के हित के लिए 6 सूत्रीत ज्ञापन उप जिला अधिकारी के मांग पत्र को मुख्यमंत्री को संबोधित माध्यम से प्रदर्शन कर ज्ञापन नायब तहसीलदार विशाल पासवान को सौंपा गया। बार काउंसिल ने विगत दिनों अपने मीटिंग में यह निर्णय लिया है कि राज्य सरकार द्वारा 6 सूत्री मांगों के परिपेक्ष में वार्ता विफल होने पर प्रदेश स्तरीय विरोध प्रदर्शन का निर्णय लिया। 7 फरवरी को अधिवक्ताओं ने बांहों पर काली पट्टी बांधकर विरोध किया।15 फरवरी को राज्य सरकार का विधानसभा का घेराव किया जाएगा ।उस क्रम में आज 7 फरवरी को विशाल धरना प्रदर्शन किया गया। आज के कार्यक्रम में दुद्धी बार एसोसिएशन संघ के अध्यक्ष रामपाल जौहरी एडवोकेट सिविल बार अध्यक्ष प्रभु सिंह कुशवाहा एडवोकेट चेयरमैन विजय सिंह एडवोकेट राजेंद्र श्रीवास्तव डॉक्टर भूषण पांडे विष्णु कांत तिवारी एडवोकेट सतनारायण यादव एडवोकेट आशीष गुप्ता एडवोकेट राकेश कुमार अग्रहरी प्रेमचंद गुप्ता एडवोकेट आनंद कुमार एडवोकेट उमेश एडवोकेट सचिव सहित अन्य सैकड़ों अधिवक्ता प्रदर्शन में शामिल थे।अधिवक्ताओं ने कहा कि सरकार अगर अधिवक्ताओं की मांग को पूरी नहीं करती है तो प्रदेश व्यापी आंदोलन और तेज किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment