बिल्ली ग्राम प्रधान के नहीं सुनने पर ग्रामीणों ने चंदा लगा कर नाली की कराई सफाई

---Advertisement---

 

अनिल जायसवाल

ओबरा सोनभद्र-विकासखंड चोपन अंतर्गत ग्राम पंचायत बिल्ली मारकुंडी के ग्राम प्रधान से उग्र ग्रामीणों ने स्वयं चंदा एकत्रित कर नाली सफाई का कार्य चालू करा दिया ऐसे में ग्रामीणों ने बताया कि लगभग नाली बनने से लेकर आज तक ग्राम प्रधान द्वारा नाली की सफाई की कोई समुचित व्यवस्था नहीं की गई नाली जाम होने से गंदी नालियों में कूड़ा करकट सड़ रहा है जिससे तरह तरह की बीमारी होने की आशंका उत्पन्न होने लगी है ऐसे में ग्रामीण सुनील तिवारी द्वारा ग्राम प्रधान से नाली साफ करने की बात की गई जिसमें ग्राम प्रधान रेखादेवी के पति अमरेश यादव ने बताया कि हमारे गांव में मात्र एक सफाई कर्मी मौजूद है जिसके वजह से गांव में कार्य करने की लिए दिक्कत हो रही है और आप नाली साफ करवा दीजिए तथा बिल बनवा दीजिए जिसका भुगतान हमारे द्वारा कर दिया जाएगा
गंदगी से उग्र ग्रामीणों ने अपनी अपनी विचारधाराओं को बताते हुए बताया कि इस तरह की व्यवस्था से हम लोग छुब्ध हैं पता नहीं कब हम लोगों की सुनवाई होगी
आपको बताता चलूं की संबंधित वार्ड में ही नाली का पानी सड़क पर आ रहा था जिसको लेकर प्रधान बनने से आज तक शिकायतें होती रही लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी अत्यधिक शिकायतों को देखते हुए ग्राम प्रधान द्वारा मात्र 50 मीटर नाली की सफाई कर खानापूर्ति कर दिया गया जो लगभग 15 से 20 दिन पानी तो बंद रहा । लेकिन वर्तमान में भी सड़क पर पानी आना पुनः प्रारंभ हो गया जिससे पुणे ग्रामीण परेशान हो गए अस्थाई रूप से निवारण करने का कोई भी प्रावधान ग्राम पंचायत द्वारा नहीं किया जा रहा है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now