4  शातिर बकरी चोर को दुद्धी पुलिस ने  किया गिरफ्तार  3  बकरी  किया बरामद

---Advertisement---

 

सेराजुल होदा,

दुद्धी/ सोनभद्र| पुलिस ने बकरी चोरों के गिरोह का भंडाफोड़ किया है। बकरी चोर ग्रामीण क्षेत्रों से रात्रि में बकरी की चोरी का इधर-उधर बेचा करते थे।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी दुद्धी के पर्यवेक्षण में कोतवाली दुद्धी पुलिस द्वारा बकरी चोर को दुद्धी हाथीनाला मार्ग से मय 01 नफर बकरी व 02 नफर बकरी के बच्चे के साथ 04- नफर अभियुक्तगण मन्जुरशाह पुत्र रमजानशाह नि0 ग्राम डूमरडीहा थाना दुद्धी,धीरज कुमार पुत्र स्व0 राजेश निवासी ग्राम डूमरडीहा, चिन्टू उर्फ रुस्तम पुत्र सुहेल निवासी दुद्धी , कलीमुल्ला पुत्र कमलुद्दीन निवासी ग्राम दीघुल को शुक्रवार सुबह 6.45 बजे दुद्धी हाथीनाला मार्ग से गिरफ्तार किया गया। 2 फरवरी को दसई पुत्र नान्हक निवासी ग्राम कादल थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र के लिखित तहरीर के आधार पर थाना दुद्धी पर मु0अ0सं0 12/23 धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात का अभियोग पंजीकृत किया गया। इसी क्रम में अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी व बकरियो की बरामदगी कर घटना का अनावरण किया गया। अभियुक्तगणो ने पूछताछ पर बताया कि इनका मुख्य पेशा बकरी चोरी है। ये सभी एक साथ चोरी की योजना बनाकर दिन / रात्रि में बकरी चोरी करते हैं। इनकी गिरफ्तारी से थाना क्षेत्र में बकरी चोरी की घटना पर रोकथाम लगेगी। अभियुक्त मंजूरशाह व धीरज पूर्व में भी चोरी की घटना में जेल जा चुके है।गिरफ्तार करने वाली टीम का नाम- उ0नि0 प्रेमनाथ , हे०का विरेन्द्र राय हे०का विजय प्रकाश ,पंकज कन्नौजियाका0 महेन्द्र कुमार मौजूद रहे|

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment