सेराजुल होदा,
दुद्धी/ सोनभद्र| पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी दुद्धी के पर्यवेक्षण में कोतवाली दुद्धी पुलिस द्वारा आज शुक्रवार को समय सुबह 08:10 बजे अभियुक्त शैलेश कुमार उर्फ बबलू उर्फ बचनू पुत्र बृज बिहारी प्रसाद निवासी ग्राम विलासपुर थाना नगर उटारी, जनपद गढ़वा झारखण्ड उम्र करीब 52 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया। ज्ञात हो कि दिनांक 15 जनवरी को स्थानीय कोतवाली पर मु0अ0सं0 15/22 धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनिय व 11 पशु क्रूरता अधि0 व धारा 419,420,467,467, 471 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया था जिसके क्रम दुद्धी पुलिस वाहन चालक की तलाश कर रही थी जिसे आज गिरफ्तार किया गया|

