अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र।आबकारी विभाग की लापरवाही या मिलीभगत से राजकीय राजमार्ग पर मुख्य मार्केट में सड़क के किनारे घनी बस्ती,बस स्टैंड के समीप झोपड़ पट्टी में अप्रेल 2022 से अप्रेल 2223 का बोर्ड लगा सरकारी इंग्लिश व देशी दारू की दुकान आबकारी नियम को ताक पर रखकर धड़ल्ले से चल रहा हैं। ठीक उसी के बगल में सटे झोपड़ीनुमा दुकान में चिखना बिकता हैं जहां बैठकर लोग मदिरा का सेवन करते हैं जिसके कारण आम जनमानस में शासन के प्रति गलत सन्देश जा रहा हैं।
सूत्रों की मानें तो आबकारी विभाग को या तो जानकारी नहीं हैं या जानकार भी विभाग अनजान बना हुआ हैं। ठेका मिलने के बाद बकायदा दुकान की चौहद्दी स्थान मकान मालिक के नाम की जांच एवं जमीन के पेपर के हलफनामा लेने के बाद जांच अधिकारी की रिपोर्ट लगने के बाद लाइसेंसी ठीकेदार के नाम पर मानक के दारू की निकासी की जाती हैं।
नियम तो यह भी है घनी आबादी में सरकारी शराब की दुकान नहीं रहेगा अगर देखा जाए तो दुकान से ठीक कुछ ही दूरी पर गुरुद्वारा स्कूल हैं अक्सर देखा गया हैं कि अगर दो तीन लोग बैठकर दारू का सेवन ज्यादा कर लेते हैं तो नशें की हालत में मारपीट करने लगते हैं जिससे नगर एवं आसपास का माहौल दूषित होता हैं एवं स्थानीय प्रशासन के कार्य पर भी प्रश्नचिन्ह लगता हैं।
जब इस सम्बंध में आबकारी निरीक्षक से फोन पर बात हुई तो उन्होंने कहा कि चौहदी का रिपोर्ट हमने लगाया हैं स्थलीय निरीक्षण करके तब वहां लाइसेंसी दारु की दुकान खुली है तब हमने कहा आपने जो रिपोर्ट लगाया हैं क्या यह आबकारी विभाग नियमानुसार है इस पर वो इधर उधर की बात करने लगे और संतोषजनक उत्तर नहीं देते हुए फोन रख दिए।
नगर के गणमान्य निवासियों ने जिलाधिकारी महोदय एवं आबकारी अधिकारी का ध्यान आकर्षित कराते हुए मांग किया कि आबकारी नियमानुसार सरकारी लाइसेंसी अंग्रेजी शराब की दुकान का सही एवं पक्के मकान में संचालन कराया जाय जिससे आमजनस में शासन के प्रति सही सन्देश जाए जिसके लिए मुख्यमंत्री जी दिन-रात प्रयासरत हैं।
राजमार्ग मुख्य मार्केट में अस्थाई दुकान में चलता,लाइसेंसी इंग्लिश शराब की दुकान।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Friday, February 3, 2023 10:15 AM
---Advertisement---

